Relationship : break up के बाद ये 5 Quotes देंगे आपको हिम्मत

Relationship : break up के बाद ये ख़ास Lines देंगी आपको हिम्मत

यदि आप यह सोचते हो कि आपकी  कोई मदद करने आएगा तो यह बात दिमाग से निकाल दीजिये, क्योंकि अधिकतर मोर्चों पर अपनी लड़ाई खुद ही लड़ना पड़ता  है। अकेले ही जीने, लड़ने की ताकत और हिम्मत करो, किसी के भरोसे मत रहो। जो व्यक्ति ऐसा करने की क्षमता नहीं रखते हैं वे संघर्ष या संकटकाल में जल्दी ही हार जाते हैं और जो क्षमता रखते हैं उनके पीछे दुनिया चलती है। आइये जानते हैं 5 Break up  Quotes

1. जो खुद से प्यार करते हैं दुनिया उनसे प्यार करती है। जो खुद का सम्मान करना जानते हैं दुनिया उनका सम्मान करती है। रिश्तों के टूटने का अर्थ है कि वह हमारे लायक ही नहीं था जिसने साथ छोड़ दिया।


2. जिंदगी को समझना है तो पीछे देखो और जीना है तो आगे। जीवन आगे बढ़ने से चलता है!अतीत को याद रखने से नहीं। समय के साथ हालात बदल जाते हैं, इसलिए बदलाव में स्वयं को बदल लेना ही समझदारी है।

3. ठोकर लगने का मतलब यह नहीं कि आप चलना छोड़ दें। बल्कि ठोकर लगने का मतलब यह होता है कि आप संभल जाएं।गिरकर जो चल पड़े वही बुद्धिमान और साहसी व्यक्ति होता है।

4. जीवन हमें अवसर देता है नया जीवन जीने के लिए। रिश्तों के टूटने का अर्थ यह है कि अब ऊंची उड़ान भरने और खुद को साबित करने का वक्त आ गया है।

5. कभी अपने आपको कमजोर या हारा हुआ न समझें हमेश अच्छा सोचे अच्छा होगा !
@Rehman

Post a Comment

Previous Post Next Post

Tech