दो बच्चों को छोड़कर की सुसाइड

दो बच्चों को छोड़कर की सुसाइड

दो बच्चों की मां ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पति ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां तीन दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। सुसाइड की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। भेड़ाघाट पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

भेड़ाघाट पुलिस के मुताबिक हीरापुर बंधा निवासी राजकुमार ठाकुर राजगीर मिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी वर्षा ठाकुर (29) ने बीते 20 अक्टूबर को जहर खा लिया था। दरअसल वह मोहल्ले में पूजा करने गई थी। वहां से लौटी तो पति से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने कुछ खा लिया।

बियत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला

पति राजकुमार के मुताबिक रात में उसकी पत्नी वर्षा उल्टी कर रही थी। तब पता चला कि उसने कुछ जहर खा लिया है। इसके बाद वह उसे लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां 22 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। भेड़ाघाट पुलिस ने शनिवार 23 अक्टूबर को पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

दो बच्चें हैं वर्षा के
वर्षा के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी रागिनी 8 वर्ष और बेटा संस्कार 6 वर्ष के हैं। जेठानी ने दोनों बच्चों को संभाल रखा है। पति राजकुमार ठाकुर के मुताबिक सुसाइड की वजह उसे समझ में नहीं आ रहा है। उसका ऐसा कोई विवाद भी नहीं हुआ था। भेड़ाघाट टीआई शफीक खान के मुताबिक पीएम रिपोर्ट और परिजनों के कथन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Tech