जन अधिकार यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने दिखाई ताकत,

जन अधिकार यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने दिखाई ताकत

जबलपुर उत्तर मध्य के विधायक विनय सक्सेना ने सरकार एवं केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव करने पदयात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कार्यकर्ताओं के साथ महिला कांग्रेस के अलावा युवक कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं द्वारा गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर रोष प्रकट करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बैरिकेड लगाकर रोका कांग्रेस कार्यकर्ताओं को--बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता जब कलेक्टर का घेराव करने जा रहे थे। रास्ते में ही घंटाघर के सामने बैरिकेट्स लगाकर रोक लिया गया। जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पुलिस के बीच में थोड़ी देर के लिए धक्का-मुक्की का वातावरण बना रहा। वही कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट तक जाने की मांग को लेकर आक्रामक मुद्रा में नजर आए। भारी पुलिस बल की गई थी तैनाती--, आज के आंदोलन को देखते हुए पुलिस द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बल लगाया गया था।

आन्दोलन में उत्तर मध्य विधानसभा के अलावा केंट विधानसभा सहित अन्य विधानसभाओं के नेता एवं कार्यकता भी उपस्थित हुए

जबलपुर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव,पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घंघोरिया वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ आलोक चंसोरिया, आलोक मिश्रा, विधायक संजय यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री तरुण भनोट, मनीष चंसोरिया ,आरिफ बेग, कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष चिंटू चौकसे, अमर बावरिया,
महिला कांग्रेस से,, गीता शरद तिवारी, पूर्व पार्षद रीता शेखर चौबे, कौशल्या गोटीया, पूर्व पार्षद मुकेश सराफ,कमलेश यादव, एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश सचिव खुर्शीद अंसारी सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस उपस्थित थी समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन चालू था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Tech