तोता ढूंढने वाले को मिलेंगे 15 हजार,गुमशुदा तोता,पढिए पूरी खबर

तोता ढूंढने वाले को मिलेंगे 15 हजार,गुमशुदा तोता
तोता ढूंढने वाले को मिलेंगे 15 हजार,गुमशुदा तोता,पढिए पूरी खबर

ख़ुशी टाइम्स|मध्य प्रदेश जबलपुर में एक युवक का तोता गुम हो गया।दो साल से घर का सदस्य बन चुका बिट्‌ठू के बिना परिवार का मन नहीं लग रहा।बिट्‌ठू यानि तोते के बिना तोते के मालिक का मन नही लग रहा है और रो रो कर बुरा हाल है,दरअसल परिवार के लोग तोते को बिट्‌ठू नाम दिए थे।वह परिवार के सदस्यों के आवाज की नकल कर लेता था। खुद से पिंजरे को खोल लेता था। दो नवंबर से परिवार उसे ढूंढने में परेशान हैं।सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक ने पूरे शहर में पम्पलेट बांटकर उनके बिट्‌ठू को ढूंढ़ने वाले को 15 हजार रुपए इनाम देने की बात कही है।

अमन के मुताबिक दो साल पहले बिट्‌ठू उनके घर का सदस्य बना था

रांझी मानेगांव निवासी अमन चौहान बैंगलुरु में सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं। उनके पिता श्यामवीर चौहान आर्मी में हैं। कोविड के बाद से ही अमन घर से ही काम कर रहे हैं। अमन के मुताबिक दो साल पहले बिट्‌ठू उनके घर का सदस्य बना था, तब वो दो माह का था।

एक की कुछ समय बाद मौत हो गई थी

3600 रुपए में वे दो तोते खरीद कर लाए थे। एक की कुछ समय बाद मौत हो गई थी। बिट्‌ठू बचा रहा। बिट्‌ठू एक तरह से मेरा दोस्त बन गया था। वह हमारे साथ खेलता था। कुछ समय से वह पिंजरा खोलना सीख गया था। अक्सर पिंजरा खोलकर कमरे में और बरामदे में मस्ती करता था।

बिट्‌ठू दो नवंबर को गायब हाे गया

बिट्‌ठू दो नवंबर को गायब हाे गया। उसका पिंजरा खुला था। आशंका है कि वह पिंजरा खोलकर निकल गया होगा। तब से अमन और उनका परिवार अपने प्यारे बिट्‌ठू को ढूंढ रहा है। बिट्‌ठू उनके परिवार का सदस्य बन गया था। आसपास के एक-एक घर तलाश लिया। इसके बाद बिट्‌ठू के पुराने फोटो के आधार पर पम्पलेट छपवा कर पूरे शहर में बांट डाला।
पम्पलेट छपवा कर पूरे शहर में बांट डाला

बिट्‌ठू को ढूंढ कर लाने वाले को मिलेंगे  15 हजार रुपए इनाम

अमन ने अपने बिट्‌ठू को ढूंढ कर लाने वाले को 15 हजार रुपए इनाम देने की बात पम्पलेट में लिखी है।पम्पलेट देखकर लोग चौंक जाते हैं कि एक तोते के लिए कोई 15 हजार देने को तैयार है।परिवार को 21 दिन हो गए, बिट्‌ठू को तलाश करते हुए।

ईनाम की खबर लगते ही आने लगे फोन

अमन ने बताया कि गुम हुए तोते को ढूंढ़ने पर 15 हजार रुपए मिलने का विज्ञापन देख लोगों के फोन आने लगे हैं। कई लोग उसे दूसरा तोता दिखा चुके हैं। पर उनका बिट्‌टू नहीं मिला।अब तक 15 से अधिक लोगों के कॉल आ चुके हैं। अब तो वे भी मायूस हो चुके हैं कि बिट्‌ठू मिलेगा भी कि नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Tech