मुर्गे के चक्कर में फसा शिकारी मगरमच्छ,जानिए

मुर्गे के चक्कर में फसा शिकारी मगरमच्छ

ख़ुशी टाइम्स |जबलपुर भेड़ाघाट में पिछले कई दिनों से एक मगरमच्छ ने आतंक मचा रखा था। जिससे यहां आने वाली पर्यटक नौका विहार का आनंद नहीं ले पा रहे थे। कई बार इस मगरमच्छ को शिव कुंड के आसपास धूप सेकते देखा गया था। जिससे नाविक भी पर्यटकों को नौका विहार करवाने में डरने लगे थे। वन विभाग की टीम ने कई बार इस मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास किए थे। वन विभाग द्वारा इसी क्रम में एक जाल में मुर्गे को मगरमच्छ का भोजन बनाकर रखा गया था जिसके बाद आज मगरमच्छ सुझाव मुर्गी खाने को आया तो वह जाल में फस गया। 

नाविकों और पर्यटकों को मिली राहत

नाविकों और पर्यटकों को मिली राहत जैसे ही मगरमच्छ जाल में फंसा तो उसे देखने आसपास के लोग और पर्यटक भारी मात्रा में पहुंचे वन विभाग मगरमच्छ को रेस्क्यू कर परियत में छोड़ने का मन बनाया है। विदित है कि परियत जलाशय में काफी मात्रा में मगरमच्छ है जिसको लेकर कई बार यह मांग भी उठी है कि यहां पर मगरमच्छ को देखने के लिए एक सुंदर हाफ बना दिया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Tech