तेंदुए के हमले से मासूम बच्ची की मौत,पढ़िए पुरी खबर

तेंदुए के हमले से मासूम बच्ची की मौत

तेंदुए के हमले से 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात को सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल रेंज के गांव मेंडल में हुई। रूबीना (07) अपनी मां के साथ झोपड़ी के बाहर सो रही थी। इसी दौरान वहां तेंदुआ आया और उसने रूबीना पर हमला कर दिया। मुंह में उठाकर रूबीना को ले जाने लगा। बच्ची चिल्लाई तो परिजन उठे। पिता राजू लाठी लेकर तेंदुए के पीछे भागे। शोर सुनकर गांववाले भी आ गए। तेंदुए पर पत्थर फेंके। इसके चलते तेंदुआ कुछ दूरी पर बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची का गला बुरी तरह घायल हो चुका था। तेंदुए के दांत गले के अंदर तक जाने से बच्ची की सांस रुक गई। कुछ देर बाद उसकी वहीं मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए मासूम को अस्पताल तक नहीं ले जा सके। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता गांव और जंगलों में मजदूरी करते हैं। इसके चलते जंगल में ही झोपड़ी बनाकर रहते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Tech