इसके लिये वह सामान की खरीदी के लिए माता मंदिर और न्यू मार्केट जाती थी। इसी बीच उसकी पहचान मंडीदीप का निवासी 26 वर्षीय सुनील लोधी से हो गई। वह मार्केट में लगने वाले ठेले और फुटपाथ के कारोबारियों को किराए पर लाइट देने का काम करता है। पहचान हो जाने पर कई बार उसने आशिया की मदद कर उसका विश्वास हासिल कर लिया और उसके घर आने-जाने लगा था। उस पर भरोसा कर आशिया उससे अपनी परेशानी सहित अपनी सारी बाते साझा करने लगी थी। परिवार वाले आशिया की दूसरी शादी कराना चाह रहे थे, जिसके लिये उन्होनें आशिया के रिश्ते की बातचीत रिश्तेदारो में शामिल शहजाद नामक युवक से चलाई थी, और उनकी शादी पर दोनो परिवारो की सहमति भी हो गई और जल्द ही उनकी शादी होनी थी। आशिया ने सुनील को भी शहजाद से शादी करने की बात बताई। इसके बाद , सूनील ने आशिया का मोबाइल फोन बहाने से इस्तेमाल करने के लिए लिया था। इसी मोबाइल में आशिया की इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया आईडी और कॉन्टैक्ट थे। मोबाइल से सूनील को शहजाद का मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद सूनील ने आशिया को परेशान करना शुरु कर दिया।
परिवार वालो का आरोप है कि सुनील उसे जर्बदस्ती अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाते हुए आए दिन फोन पर धमकाता था। तंग आकर जब उन्होने उसकी शिकायत पूलिस से लेकर साइबर क्राइम तक से की लेकिन सख्त कार्रवाई न होने पर सूनील की हिम्मत बढ़ गई। इसके बाद उसने अपने साथ आशिया के फोटो एडिट कर रिश्तेदारों को सेंड करते हुए उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया और उसे लगातार परेशान करने लगा। युवक की हरकतो से तंग आकर आशिया ने 8 मार्च को अपने घर में आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला को उसके परिवार वालो ने नाजूक हालत में इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। वहॉ दो दिन चले इलाज के बाद रविवार सुबह महिला की मौत हो गई थी।
Tags
Madhyapradesh