गेम खेलने के दौरान प्यार, प्यार में पागल हुई लड़की, प्रेमी रफूचक्कर


मुजफ्फरपुर: गेमिंग एप के जरिए हुई दोस्ती। दोस्ती से बड़ी नजदीकियों में बंगाल से लड़की अपने प्रेमी से मिलने बिहार के मुजफ्फरपुर तक आ गई। इधर लड़की के घरवाले परेशान हो गए। आनन-फानन में उन लोगों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। लड़की को हर जगह ढूढ़ना शुरू हुआ। खोजबीन में मोबाइल फोन ट्रेस किया गया तो पता चला कि लड़की की लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर में दिख रही है। कोलकाता पुलिस लड़की के चाचा के साथ बिहार पहुंची तो पता चला कि लड़की गेमिंग एप से दोस्ती के बाद भागकर प्रेमी से मिलने मुजफ्फरपुर आ गई थी। लड़के के घर छापा मारा तो प्रेमी फरार हो गया। फिलहाल कोलकाता पुलिस लड़की को अपने साथ ले गई है। किशोरी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को अपने साथ किसी तरह का गलत होने की बात नहीं बताई है।

पीडित परिवार के घरवालों ने बताया कि लड़की बीती 12 जुलाई को कोलकाता के नारकेलडांगा थाना इलाके से गायब हुई थी। गायब होने के बाद से घरवालों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई तो जांच में तेजी आई। पता चला कि लड़की की मोबाइल लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर में दिखाई दे रही है। पुलिस के साथ लड़की के चाचा दिख रही लोकेशन पर पहुंचे तो लड़की मिल गई। पूछताछ में पता चला कि किशोरी गेमिंग एप से दोस्ती के बाद भागकर प्रेमी से मिलने मुजफ्फरपुर आ गई थी। वहीं प्रेमी तब तक वहां से फरार हो चुका था। फरदो से बरामदगी के बाद कोलकाता पुलिस लड़की को अपने साथ बंगाल में उसके घर वापस ले गई। लड़की से हुई पूछताछ में उसने पुलिस को अपने साथ किसी भी तरह का गलत काम होने की बात नहीं बताई है।

लड़की पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की है। वहीं लड़का मुजफ्फरपुर के बालूघाट कर्पूरी नगर मोहल्ला का है। पश्चिम बंगाल में अपने घर से भागकर लड़की मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच गई। यहां से लड़का उसे रिसीव कर अपने घर ले गया। 17 जुलाई से किशोरी कर्पूरी नगर में कथित प्रेमी के घर पर रह रही थी। नगर थाने के दारोगा कुणाल कुमार के सहयोग से छापेमारी कर किशोरी को बरामद किया। किशोरी के चाचा पुलिस टीम के साथ थे। किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक साल से बालूघाट के किशोर कुमार से उसकी दोस्ती और प्रेम चल रहा था। किशोरी के पिता का काफी पहले देहांत हो गया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Tech