Jabalpur News: संस्कारधानी जबलपुर से बेंगलुरु की फ्लाइट जल्द शुरू, 60% सीटें पहले ही बुक


Jabalpur News :
संस्कारधानी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही जबलपुर से बेंगलुरु की फ्लाइट शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट 1 सितंबर से उड़ान भरेगी और इसकी 60% सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। कंपनी ने फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

फ्लाइट रविवार, सोमवार, बुधवार और शनिवार को सप्ताह में चार दिन संचालित होगी। बेंगलुरु से यह फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से यह फ्लाइट दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरकर शाम 5:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

जबलपुर और बेंगलुरु के बीच फ्लाइट की शुरुआत का लंबे समय से लोगों को इंतजार था। दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा विशेष रूप से फायदेमंद होगी। विमान सेवा के बंद हो जाने से जबलपुर की एयर कनेक्टिविटी टूट गई थी, जिससे यात्रियों को नागपुर और भोपाल से फ्लाइट पकड़नी पड़ती थी। इससे यात्रा में अधिक समय और परेशानी होती थी।

इसके साथ ही, 1 जुलाई से शुरू हुई जबलपुर-मुंबई फ्लाइट को भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फ्लाइट की 70-80% सीटें भरी रहती हैं। फ्लाइट मुंबई से सुबह 10:00 बजे उड़ान भरकर 11:45 बजे जबलपुर पहुंचती है। आधे घंटे रुकने के बाद, यह फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरकर 2:45 बजे मुंबई पहुंचती है। शनिवार को इस रूट पर दो फ्लाइट्स संचालित होती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Tech