गर्ल्स हॉस्टल में युवक ने की युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


बेंगलुरु: कोरामंगला इलाके में एक गर्ल्स हॉस्टल में भोपाल के युवक ने बेरहमी से युवती की हत्या कर दी। बिहार की रहने वाली 24 वर्षीय कृति कुमारी, जो बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी, की मंगलवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी अभिषेक को कृति पर ताबड़तोड़ वार करते हुए देखा जा सकता है।

अभिषेक, जो भोपाल का रहने वाला है, को संदेह था कि कृति के कारण उसकी गर्लफ्रेंड के साथ उसके रिश्ते खराब हो गए थे। मंगलवार रात हॉस्टल में घुसकर उसने कृति पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने कृति के गले और पेट पर कई बार चाकू से वार किए।

हत्या के बाद आरोपी बेंगलुरु से भागकर भोपाल चला गया, जहां से बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और बेंगलुरु ले आई।

घटना के समय हॉस्टल की अन्य युवतियां कृति की मदद करने में असमर्थ रहीं, हालांकि उन्होंने मदद के लिए चिल्लाया। हमले के बाद खून से लथपथ कृति मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन डर के मारे कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पाया।

जांच में पता चला है कि अभिषेक कुछ समय पहले भी हॉस्टल में हंगामा कर चुका था और उसकी गर्लफ्रेंड ने कृति की मदद से नया हॉस्टल शिफ्ट किया था। अभिषेक को लगा कि कृति के कारण उसका रिश्ता टूट गया, जिसके बदले के रूप में उसने यह हत्या की।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Tech