MP News : पहले 6 साल के बेटे को गोली मारी, फिर पत्नी पर हमला कर की खुदकुशी


मध्य प्रदेश के कटनी जिले स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र की नई बस्ती सोंधिया गली में एक 35 वर्षीय युवक ने 4 सितम्बर बुधवार सुबह 10.30 बजे अपने घर में माउजर से पहले अपने 6 साल के बेटे को गोली मारी और उसके बाद पत्नी पर हमला किया।

  • कटनी में दर्दनाक घटना, हमला में पत्नी बाल-बाल बची, अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के कटनी जिले स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र की नई बस्ती सोंधिया गली में एक 35 वर्षीय युवक ने 4 सितम्बर बुधवार सुबह 10.30 बजे अपने घर में माउजर से पहले अपने 6 साल के बेटे को गोली मारी और उसके बाद पत्नी पर हमला किया। पत्नी को गोली छूकर निकल गई और वह जान बचाकर भागी। इस बीच युवक अपने ऊपर के कमरे गया और दरवाजा बंद कर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल अभी घटना क्यों हुई इसका कारण पता नही चल सका है।

क्या है पूरा मामला-

सोंधिया गली निवासी मयंक उर्फ जॉनी अग्रहरि पिता किशोरी लाल अग्रहरि 35 वर्ष स्टाम्प वेंडर का काम करता था। बुधवार सुबह 10.30 बजे के लगभग उसने कमरे में माउजर से पहले 6 साल के बेटे शुभ अग्रहरि को गोली मारी और उसके बाद पत्नी मानवी पर भी हमला किया, लेकिन उसे गोली नहीं लगी। पत्नी जान बचाने भागी, जिसमें उसे चोट आई। पत्नी के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तब तक मयंक ऊपर के कमरे में चला गया और कमरा बन्द कर खुद को भी गोली मार ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को सील कर दिया। पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया। बताया जा रहा है कि युवक के पास जो माउजर थी वह लाइसेंसी नही थी। पत्नी की स्थिति में सुधार के बाद वास्तविक कारण सामने आ पायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Tech