खुशी टाइम्स/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर हैरान कर देने वाला आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया है। उसकी हालत गंभीर हो गई है। पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 307, घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम और दहेज निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
घटना की जानकारी विस्तार से
यह घटना सहारनपुर के गंगोह कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता पिता ने बताया कि फरवरी 2023 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी जसवावाला थाना पीरान कलियर (हरिद्वार) निवासी अभिषेक से की थी। शादी में कार और 15 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बाद भी नाखुश ससुराल पक्ष वाले ने शादी के बाद स्कार्पियो कार और 15 लाख की जगह 25 लाख रुपये देने की मांग करने लगे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई और फिर अभिषेक और उसके घर वाले द्वारा मेरी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था उनकी दहेज की डिमांड पूरी न करने पर वह साक्षी को घर से बाहर निकाल देते है। इन सब से परेशान होकर हमलोग पंचायत का दरवाजा खट खटा देते है। पंचायत बैठती है और पंचायत द्वारा यह फैसला लिया जाता है कि साक्षी अब अभिषेक की पत्नी है उसे जो भी मिला है दहेज में वो उसे स्वीकार करे साक्षी को घर लेकर जाए और दहेज की मांग ना करे।इसके बाद वह अभिषेक के साथ ससुराल चले जाती है वहां पर उसे कई बार जान से मारने की कोशिश की जाती है जब वह बार बार बच जाती थी तब उसे ससुराल वालों द्वारा HIV का इंजेक्शन दे दिया जाता है। जिससे कई महीने बीतने के बाद उसे AIDS जैसी बीमारी हो गई जब तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो साक्षी के पापा आकर उसका इलाज करवाते है तब पता चलता है कि HIV का जो टेस्ट है वो पॉजिटिव है। फिर HIV का टेस्ट अभिषेक का करवाया जाता है तो वो नेगेटिव निकलता है तब साक्षी के पिता हो शक होता है कि जरूर ससुराल वालों ने मेरी बेटी के साथ कुछ गलत किया है। तब जाकर पिता साक्षी के साथ ससुराल पक्ष वाले पर FIR दर्ज करवा देते है। पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 307, घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम और दहेज निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
फिलहाल देहरादून के अस्पताल में साक्षी का इलाज चल रहा है डॉक्टर्स की लगातार कोशिश जारी है कि साक्षी को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके।
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069851200174