
खुशी टाइम्स\प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में पत्नी को जान से मारने का मामला सामने आया है। जहां, आरोपी पति ने पहले लंबी चौड़ी प्लानिंग की और उसके बाद पत्नी के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज निकल गया। पत्नी को शक न हो और किसी को उसके प्लान की भनक तक ना लगे। इसके लिए उसने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। आरोपी ने पहले पत्नी के साथ महाकुंभ का भ्रमण किया, फिर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद एक लॉज में पत्नी का बेरहमी से कत्ल करके फरार हो गया।
घटना की जानकारी विस्तार से
पुलिस ने बताया कि दिल्ली नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाला कर्मचारी अशोक वाल्मीकि का एक महिला के साथ अफेयर चल रहा था। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी मीनाक्षी को लग गई थी। अफेयर की बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। जिससे तंग आकर आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की साजिश रची। प्लानिंग के तहत 17 फरवरी को अशोक पत्नी के साथ दिल्ली से प्रयागराज के लिए निकल गया। 18 फरवरी को अशोक और मीनाक्षी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। संगम नगरी के तमाम देवी देवताओं का आर्शीवाद लिया और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी भी लगाई। इस दौरान शातिर ने पत्नी के साथ वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। महाकुंभ में स्नान करने के बाद अशोक पत्नी के साथ एक लॉज की तलाश में निकल गया। प्लानिंग के तहत आरोपी ने एक ऐसा लॉज ढूंढा, जहां उससे आईडी कार्ड नहीं मांगा गया। कमरे की चाबी मिलते ही शातिर मौके की तलाश करने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी बाथरूम गई। आरोपी का माथा ठनका और उसने चाकू पकड़ी और पीछे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया।लॉज के संचालक ने पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई आईडी न होने के चलते महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतका की फोटो आस-पास के थाने में लगवा दी। ताकि कभी न कभी उसके परिजन उसे ढूंढते हुए थाने आ जाए। पुलिस से बचने के लिए अशोक ने ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके चलते पुलिस आरोपी अशोक तक पहुंच गई और उसने ये जुर्म कुबूलते हुए पुलिस को सब सच सच बता दिया।
@केशव चौधरी
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069851200174
Tags
uttar-pradesh