खुशी टाइम्स/अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि हासिल करने की सनक में दो लड़कियों की करतूत ने उन्हें जेल का रास्ता दिखा दिया। रील बनाने के लिए उन्होंने वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनादर किया।
जानकारी विस्तार से
वीडियो में दोनों लड़कियां मुंगावली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर रोड बाईपास के पास स्थित जेल तालाब के किनारे स्थापित वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने मुंगावली थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि इस वीडियो से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने जांच की, जिसमें दोनों लड़कियों की पहचान हो गई है। इनमें से एक लड़की के नाबालिग होने से उसे बाल संप्रेषण गृह भेजने की तैयारी की जा रही है और दूसरी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी। अब लड़कियों के माता-पिता परेशान हो रहे हैं और गलती के लिए माफी मांग रहे हैं।
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069851200174