
खुशी टाइम्स\सऊदी। दुनिया भर के मुसलमान रमज़ान-उल-मुबारक के आगमन की तैयारियों में जुट चुके हैं। इस्लाम धर्म में रमज़ान को इबादत और रहमतों का महीना माना जाता है, लेकिन यह कई उद्योगों के लिए भी व्यापारिक रूप से फायदेमंद साबित होता है।
रमज़ान में खजूर की विशेष अहमियत
रमज़ान के 30 दिनों के रोज़ों में खजूर को खास अहमियत दी जाती है। यह सबसे ज़्यादा बिकने वाली चीज़ों में शुमार होती है। सऊदी अरब दुनिया में सिर्फ तेल के लिए ही मशहूर नहीं, बल्कि यह खजूर का भी सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है। रमज़ान के दौरान खजूर की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है और सऊदी अरब अपनी कुल खजूर का लगभग 70% हिस्सा रमज़ान के दौरान ही एक्सपोर्ट करता है।सऊदी अरब को खजूर से कितनी कमाई होती है?
सऊदी अरब के पर्यावरण, जल और कृषि मंत्रालय के अनुसार, साल 2022 में खजूर का निर्यात 5.4% बढ़कर 1.28 बिलियन सऊदी रियाल (340 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच गया।अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, सऊदी अरब ने 300 से अधिक प्रकार की खजूर का निर्यात किया और 113 देशों में खजूर की बिक्री के मामले में पहला स्थान प्राप्त किया।
102 देशों को गिफ्ट में भेजी गई खजूर
सऊदी अरब खजूर सिर्फ बेचता ही नहीं बल्कि इसे रमज़ान के मौके पर गिफ्ट के तौर पर भी भेजता है। इस साल किंग सलमान की ओर से 700 टन खजूर 102 देशों को बतौर उपहार भेजी गई।यह पहली बार नहीं है, बल्कि यह हर साल की परंपरा है, जिसे इस साल भी जारी रखा गया। पिछले साल से 200 टन अधिक खजूर इस बार भेजी जा रही है। इस पूरी व्यवस्था की देखरेख सऊदी अरब की इस्लामिक अफेयर्स मिनिस्ट्री कर रही है।
रमज़ान में खजूर की महत्ता
खजूर का ज़िक्र इस्लामिक तालीमात में भी किया गया है और इसे सेहत के लिए बेहतरीन फल माना जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रोज़ा खजूर से खोलना (इफ्तार करना) सुन्नत है। यही वजह है कि रमज़ान के दौरान इसकी मांग हर साल बढ़ती है।@Rehman
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069851200174
Tags
world