MP News: मजदूर ने उतार लिए कपड़े, दो महिलाओं को बंधक बनाकर कर रहा था गंदी हरकत



खुशी टाइम्स /इंदौर।
इंदौर शहर के पाश इलाके में शुक्रवार (21-02-2025) को हैरान करने वाली घटना घटी। एक सिरफिरे ने दो महिलाओं को स्कूल में बंधक बनाकर अश्लील हरकतें की। आरोपित महिलाओं के साथ दुष्कर्म करना चाहता था। रहवासियों ने महिलाओं की मदद की और आरोपित की पिटाई कर डाली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी विस्तार से

स्कूल में एक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। स्कूल संचालिका और एक शिक्षिका तैयारी में जुटी थी। दो दिन पूर्व सजावट के लिए मजदूर संदीप शर्मा को बुलाया था। वह संचालिका और शिक्षिका के काम में हाथ बंटा रहा था। 20-02-2025 गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी सजावट का काम चल रहा था। शाम करीब 05:15 बजे आरोपित संदीप शर्मा की नीयत खराब हुई और उसने छत पर दोनों (संचालिका और शिक्षिका) छत पर पीछे से पकड़ लिया। शोर करने पर आरोपित ने मुंह दबा दिया। उसे गालियां दीं और मारपीट करने लगा। आरोपित संदीप शर्मा निर्वस्त्र हो गया और जबर्दस्ती संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। करीब आधे घंटे तक वह उन्हें परेशान करता रहा। जैसे-तैसे संचालिका चकमा देकर बाहर निकली और शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया। रहवासियों ने आरोपित को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही डायल-100, रावजी बाजार और जूनी इंदौर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी के मुताबिक आरोपित का नाम संदीप शर्मा है। मूलत: विदिशा निवासी संदीप को ठेकेदार बाबूलाल के माध्यम से बुलाया गया था। एसीपी ने बंधक बनाने की घटना का खंडन किया है। उनका दावा है कि आरोपित ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें की है। जान से मारने की धमकी देकर गलत तरीके से छुआ है। इस बात की सूचना मिलते ही शिक्षिका और संचालिका के स्वजन भी पहुंच गए। आरोपित संदीप शर्मा को पुलिस के हवाले किया तो वह बेहोशी का बहाना करने लगा। लॉकअप में सो गया। शिक्षिका के पति ने बताया कि आरोपित संभवत: नशे में है। उसने पत्नी को ट्रैप किया था। वह मारपीट कर गलत हरकतें कर रहा था। रहवासियों की मदद से आरोपित को पकड़ा गया है। वह नाम भी ढंग से नहीं बता रहा था। पीड़िता ने एफआईआर में बयान दर्ज करवाए पुलिस द्वारा आगे की कार्य्वाली की जा रही है।

और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े 

 हमारे ग्रुप से जुड़े

हमारे यूटूब चैनल से जुड़े 

हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069851200174

Post a Comment

Previous Post Next Post