UP News: गर्लफ्रेंड के चक्कर में बीच शहर में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार


  • BJP का झंडा लगी स्कार्पियो सवार युवकों ने बीच शहर सीने में मारी गोली

खुशी टाइम्स\प्रयागराज। बीच शहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीजेपी का झंडा लगी स्कॉर्पियो में सवार हमलावरों का सिविल लाइंस मार्केट में युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद युवक अपनी बाइक से भाग रहा था। हमलावरों ने पीछा कर ममफोर्डगंज में उसे रोका और सीने में गोली मार दी।

घटना की जानकारी विस्तार से

यह घटना सोमवार रात कर्नलगंज थाना क्षेत्र के फौव्वारा चौराहे की है। पुलिस जांच में हत्या का कारण गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद सामने आया है। मृतक की पहचान शशांक सिंह यादव (24) के रूप में हुई, जो नवाबगंज के गांव जगदीशपुर का रहने वाला था। शशांक का विवाद सिविल लाइंस मार्केट में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों से हुआ था। झगड़े के बाद वह बाइक से भाग निकला, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और ममफोर्डगंज में घेरकर सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही शशांक सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शशांक को बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो में बीजेपी का झंडा लगा था, जिससे गाड़ी की पहचान करना आसान हो सकता है। फिलहाल, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

@केशव चौधरी 

और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े 

 हमारे ग्रुप से जुड़े

हमारे यूटूब चैनल से जुड़े 

हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069851200174

Post a Comment

Previous Post Next Post