
खुशी टाइम्स\नई दिल्ली। बहादुर शाह जफर मार्ग के कब्रिस्तान में दफन दो माह के बच्चे की लाश किसने गायब की? 20 दिन बाद भी नहीं मिला इस सवाल का जवाब। हबीब खान लगाएंगे कोर्ट में गुहार।
घटना की जानकारी विस्तार से
यह घटना नई दिल्ली की है हबीब खान सेंट्रल दिल्ली के लाल कुआं इलाके में रहते हैं। वह ऑटो पार्ट्स का बिजनस करते हैं। बीती 3 जनवरी 2025 को उनके 2 माह के बेटे दाउद की मौत हो गई थी जिसे बहादुर शाह जफर मार्ग के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। 4 जनवरी 2025 की सुबह हबीब खान अपने बच्चे की कब्र पर दुआ पढ़ने पहुंचे तो उन्होंने देखा की कब्र पर रखा पत्थर हटा हुआ है और उनके बच्चे दाउद का शव गायब था। इस घटना से हबीब और उनके समाज को बहुत ठेस पहुंची उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस ने शुरुआत में ही जांच से हाथ खड़े कर दिए थे। एक पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा कि शव को कोई जानवर ले गया होगा इसलिए पुलिस कुछ नहीं कर सकती पुलिस की तफ्तीश से बच्चे के पिता हबीब खाना निराश हैं। हबीब का कहना है कि उन्हें पुलिस से कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए वह सोमवार को कोर्ट में गुहार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तफ्तीश के नाम पर कोई कोशिश नहीं की। उन्हें यकीन है कि कोई जानवर कब्र से भारी पत्थर हटाकर शव नहीं निकाल सकता।आरोप है कि पुलिस ने लापरवाही का केस तो दर्ज किया, लेकिन गंभीरता से छानबीन नहीं की।@रहमान
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069851200174
Tags
delhi