
खुशी टाइम्स\ प्रयागराज। प्रयागराज जनपद के करछना क्षेत्र के एक गांव में शादी के कुछ घंटे बाद ही ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया। 24 फरवरी 2025 को जसरा गांव में धूमधाम से बारात पहुंची, शादी की रस्में पूरी हुईं। 25 फरवरी 2025 को दुल्हन की विदाई हो गई। लेकिन बारात के अगले दिन जो हुआ, उसने ससुराल वालों के पूरी तरह से हिला कर रख दिया।
घटना की जानकारी विस्तार से
24 फरवरी 2025 को जसरा गांव में धूमधाम से बारात पहुंची, शादी की रस्में पूरी हुईं। 25 फरवरी 2025 को दुल्हन की विदाई हो गई। 26 फरवरी 2025 की सुबह नई नवेली दुल्हन ने घर के सभी सदस्यों को चाय परोसी लेकिन कुछ देर बाद उसे अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन तुरंत उसे करछना के सीएचसी (Community Health Centre) लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जो खुलासा किया उससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन नौ महीने की गर्भवती है और डिलीवरी का समय आ गया। थोड़ी ही देर बाद दुल्हन ने एक बेटे को जन्म दिया। यह खबर सुनते ही दूल्हे और उसके परिवार ने नवविवाहिता को अपनाने से इनकार कर दिया। मामला बढ़ता देख लड़की के परिवार को भी अस्पताल बुलाया गया और पंचायत बैठ गई। लड़की पक्ष ने दावा किया कि शादी से पहले लड़का-लड़की एक-दूसरे को जानते और मिलते थे। वहीं, दूल्हे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए जांच की मांग की। कहा कि उसकी शादी गत अक्टूबर में तय हुई थी। यह बच्चा उसका नहीं हो सकता। दोनों पक्षों में तनातनी जारी है। विवाद अभी सुलझा नहीं। नवजात सीएचसी में भर्ती है। नवविवाहिता को उसका पति अपने साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हो रहा है। वह जांच करवाने की बात कर रहा है। दूसरी तरफ नवविवाहिता के घरवाले लड़के पर आरोप लगा रहे हैं। अभी गांव में पंचायत चल रही है।@रहमान
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069851200174
Tags
Prayagraj