Jabalpur News: चार युवकों ने धक्का लगने पर 50 साल के व्यक्ति को लाठी-रॉड से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

 

खुशी टाइम्स\जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में धक्का लगने को लेकर विवाद में चार युवकों ने एक व्यक्ति पर लाठी, रॉड से हमला कर दिया। घटना के दो घंटे बाद घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी विस्तार से

बच्चू राम 12-03-2025 मंगलवार को खाना खाने के बाद रात को 11 बजे टहलने के लिए निकला। उसके घर से कुछ ही दूरी पर चार युवक खड़े थे। वे किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे। तभी रास्ते से निकलने के दौरान बच्चू राम का धक्का एक युवक को लग गया। इस पर युवक आक्रोशित हो गया। तभी वो और उसके साथी बच्चू के साथ विवाद करने लगे। इसी बीच युवकों ने लाठी और रॉड से बच्चू राम की पिटाई कर दी। इतना मारा कि वह लगभग बहोश हो गए। आरोपितों मारपीट के बाद बच्चू को मरा समझकर वहां से भाग गए। घायल बच्चू सड़क किनारे लगभग आधा घंटा तक पड़े रहे। उन्हें इतनी चोट थी कि वह किसी को आवाज देकर नहीं बुला सकें। देर रात की घटना और वहां अंधेरा होने के कारण किसी की जल्दी नजर नहीं पड़ी। बाद में आसपास के लोगों ने देखा तो बच्चू राम अस्पताल पहुंचाया। बच्चू राम को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल जाते वक्त बच्चू राम ने राजीव रेवाड़ी, अंकित, मुकेश एवं सर्विस अहिरवार द्वारा विवाद किए जाने और उसके साथ मारपीट किए जाने की जानकारी दी। बच्चू राम ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हुआ। धक्का लगने पर उसने युवकों से माफी मांगी, लेकिन वे उसके साथ मारपीट करते रहे। सभी ने उसे डंडे और रॉड से बहुत मारा। आरंभिक उपचार के बाद घायल की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया । पुलिस ने आरोपित राजीव रेवाड़ी, अंकित, मुकेश एवं सर्विस अहिरवार के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है। वारदात के बाद से आरोपित फरार हो गए थे आरोपियों को आज 13-03-2025 बुधवार दोपहर में ही गिरफ्तार कर लिया साथ ही लाठी डंडे और लोहे की राड को भी जप्त कर लिया है पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है की हत्या के पीछे का कारण।

@रहमान

और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े 

 हमारे ग्रुप से जुड़े

हमारे यूटूब चैनल से जुड़े 

फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए  QR Code स्कैन करे 

Post a Comment

Previous Post Next Post