UP News: अगर बारात आई तो मजबूरन हमे दूल्हे को गोली मारनी पड़ेगी, बारात से पहले दुल्हे को मिला धमकी भरा पत्र


खुशी टाइम्स \आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दूल्हे को बरात ले जाने से दो दिन पहले धमकी मिली है। दूल्हा बाह के बासौनी गांव का रहने वाला है। बताया गया है कि गांव में बाइक से आए दो युवकों ने पर्चे फेंके। इन पर्चों के माध्यम से धमकी दी गई। दुल्हन के नाम के साथ लिखा गया कि भिंड में बरात लेकर नहीं आना अगर बारात आई तो मजबूरन हमे दूल्हे को गोली मारनी पड़ेगी।

घटना की जानकारी विस्तार से   

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दूल्हा बाह के बासौनी गांव का रहने वाला है बासौनी क्षेत्र के युवक का रिश्ता भिंड की युवती से तय हुआ है। 25 फरवरी को लग्नोत्सव और दावत हो चुकी है। 5 मार्च को भिंड बरात जाएगी। इससे पहले सोमवार को बाइक सवार दो नकाबपोश युवक दूल्हे के गांव पहुंचे और युवक के घर के बहर इन बाइक सवारों ने पर्चे फेंके,उस पर्चो पर दुल्हन के नाम लिखा हुआ है और इसके साथ ही धमकी लिखी है कि भिंड में बरात लेकर नहीं आना अगर बारात आई तो मजबूरन हमे दूल्हे को गोली मारनी पड़ेगी। इस धमकी के मिलने के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन के घरवालों से बात की। इसकी जानकारी मिलने के बाद दुल्हन के परिवार के लोग भी दहशत में हैं। हालांकि उन लोगों ने साफ-साफ कहा कि बरात लेकर आएं। वहीं दुल्हन पक्ष से बात करने के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों को भी हिम्मत मिल गई है। उनका कहना है कि बात अब इज्जत की है, बारात लेकर तो जरूर जाएंगे। इस मामले में एसओ बासौनी ने बताया कि उन्हें पर्चे बांटे जाने संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। थाने पर कोई शिकायत करने नहीं आया है।

@रहमान

और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े 

 हमारे ग्रुप से जुड़े

हमारे यूटूब चैनल से जुड़े 

फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए  QR Code स्कैन करे 

Post a Comment

Previous Post Next Post