
खुशी टाइम्स\बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। इसमें पति अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। दहेज के लिए वह पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था।
जानकारी विस्तार से
मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पीड़िता गरियाबंद की रहने वाली है। उसकी ससुराल दल्लीराजहरा नगर में है। बताया जा रहा है पीड़िता 9 महीने की गर्भवती है। जब पत्नी अपने मायके गई तो पति नाराज हो गया और गुस्से में उसने अपनी पत्नी का अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया उसने अक्टूबर 2024 में संबंध के दौरान पत्नी का एक अश्लील वीडियो बनाया था, जिसे उसने गुस्से में आकर वायरल कर दिया। इसके अलावा, वह अपनी पत्नी को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था।जब मामले की जानकारी पीड़ित पत्नी को मिली तब पीड़िता की मां ने दल्लीराजहरा थाना में शिकायत की। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।@रहमान
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे व्हट्सऐप ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़े
Tags
Chhattisgarh