घर में घुसा तेंदुआ, परिवार में मचा हड़कंप, फिर जो हुआ.....


खुशी टाइम्स\बेंगलुरु। बेंगलुरु के पास जिगनी में तेंदुए एक घर में घुस गया। वहीं घर में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मचा गया। तेंदुए को देख घर में रह रहे लोग दहशत में आ गए।

जानकारी विस्तार से

यह घटना यहां लीच कुंतुलु रेड्डी लेआउट में घटी। तेंदुआ पहले कमरे में गया और सोफे के नीचे सो गया। सुबह उठने पर परिवार के सदस्यों ने तेंदुए को देखा और बाहर भागकर दरवाजा बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि एक तेंदुआ सारी रात उनके घर के पास घूमता रहता है। आज सुबह करीब 8 बजे तेंदुए को अपने घर की ओर आते देख वो चौंक गए। जब वे घर पर ही थे, तभी तेंदुआ घर में घुस आया और कमरे सीधे कमरे में चला गया। वेंकटेश ने तुरंत घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बाहर आ गया। घर में तेंदुआ होने की सूचना लोगों ने वन विभाग की टीम को दी। तेंदुए की सूचना से पूरे इलाके के लोग दहशत में आ गए मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम ने पहले तेंदुए को नशीला इंजेक्शन लगाया और उसके बाद उसे पकड़कर पिछड़े में बंद कर दिया और अपने साथ उसे एक राष्ट्रीय उद्यान में ले गए। अधिकारियों ने बताया कि ये तेंदुआ नरभक्षी नहीं है। इसलिए इसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और वे इसे वहां से जंगल में ले जाएंगे और छोड़ देंगे। हालांकि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

@रहमान 

और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े 

 हमारे ग्रुप से जुड़े

हमारे यूटूब चैनल से जुड़े 

फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए  QR Code स्कैन करे 

Post a Comment

Previous Post Next Post